रायपुर(वीएनएस)।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर ओलम्पिक 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पंजीयन में तेजी लाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने राज्योत्सव एवं दीपावली के मद्देनजर ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन 4 से 6 नवम्बर तक करने के निर्देश भी दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक एक महत्वपूर्ण और व्यापक आयोजन है, जिसे तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने खेल मैदानों की पूर्व तैयारी, विभिन्न खेल विधाओं के अनुरूप खेल सामग्री की उपलब्धता तथा आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रचार-प्रसार के लिए सभी माध्यमों का करें उपयोग
उप मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलम्पिक के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन, बैनर-पोस्टर और मुनादी के माध्यम से लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने तथा शहरी क्षेत्रों में उद्घोषणा के जरिए नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक में स्कूल-कॉलेज के युवाओं, ग्रामीण युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पंजीयन की अद्यतन प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रचार-प्रसार और पंजीयन अभियान में एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेटों का सहयोग लेने के साथ खेल संघों को भी सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी पंजीयन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि बस्तर ओलम्पिक में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
वेटलिफ्टिंग और हॉकी के लिए खेल संघों का सहयोग लेने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी स्पर्धाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों के चयन में खेल संघों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खेल संघों के माध्यम से पंजीयन और ट्रायल आयोजित कर योग्य प्रतिभागियों का चयन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। विडियो कॉन्फ्रेसिंग में संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग आकांक्षा खलखो ने बताया कि बस्तर को ऑलंपिक 2026 हेतु अब तक दो लाख 92 हजार से अधिक पंजीयन किया जा चुका हैं और आगामी 30 अक्टूबर तक पंजीयन जारी रहेगा। उन्होने बस्तर ओलम्पिक आयोजन हेतु अब तक की गई तैयारियों के बारे में विस्तार-पूर्वक अवगत कराया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...