कोरिया (वीएनएस)। मजदूरी करके तीन सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले जयकरण सिंह के लिए शासन से मिली 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राहत का सहारा बनी है। नगर पंचायत शिवपुर चरचा निवासी 40 वर्षीय जयकरण ने इस राशि का उपयोग बेटी की पढ़ाई और कर्ज के भुगतान में किया है।
जयकरण बताते हैं कि मजदूरी से मिलने वाली आय से घर की जरूरतें पूरी करनी पड़ती हैं। ऐसे में बेटी की शिक्षा का खर्च और कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी के बीच शासन से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दीनदयाल उपाध्याय कृषिहीन भूमि मजदूर योजना के तहत प्राप्त राशि से उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है।
बेटी की पढ़ाई के लिए राशि खर्च करना जयकरण की उसके भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही कर्ज के भुगतान से परिवार का आर्थिक बोझ कम करने में भी सहायता मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जयकरण कहते हैं, “एकमुश्त 10 हजार रुपये मिलने से बहुत से जरूरी काम हो जाते हैं। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले हम जैसे लोगों के लिए यह राशि किसी वरदान से कम नहीं है।” जयकरण के परिवार के लिए यह सहायता बेटी की शिक्षा को संबल देने और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का माध्यम बनी है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...