महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू

Posted On:- 2026-10-16




सुरजपुर (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए बचत करने का भी अवसर दे रही है। सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पर्री निवासी अंजू कुशवाहा के लिए यह योजना परिवार की जरूरतों में सहारा बनने के साथ उनकी बेटी के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का माध्यम भी बनी है।

अंजू महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बेहद समझदारी से कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि में से वह हर माह कुछ अंश राशि अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं।

अंजू बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा दिया है। छोटी-छोटी राशि को नियमित रूप से सहेजकर वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी बन गई है।

महतारी वंदन योजना से मिले आर्थिक संबल के लिए अंजू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है और साथ ही बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत भी कर पा रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा की कहानी में अंजू बताती है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूती दे सकती है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बेटी की सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर उन्होंने आर्थिक सहायता को भविष्य की बचत में बदलने की सार्थक पहल की है।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...