सूरजपुर (वीएनएस)। दशहरा पर्व के सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा उत्सव के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दशहरा उत्सव के लिए रूट निर्धारण, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में दशहरा पर्व की गरिमा एवं परंपराओं के अनुरूप उत्सव आयोजित करने तथा आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा, उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, श्रवण जैन सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...