ग्राम भानपुरी में महतारी सदन से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

Posted On:- 2026-10-17




- 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार

राजनांदगांव (वीएनएस)।  ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भानपुरी में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिलाओं की एकजुटता, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। महतारी सदन से गांव की महिलाओं को अपने हुनर को निखारने और आजीविका के नए अवसर तलाशने के लिए सुविधायुक्त स्थान मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन का निर्माण पूर्ण होने से महिला स्व-सहायता समूहों को सामूहिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी भवन उपलब्ध होगा। यहां समूहों की बैठकें, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इससे महिलाओं को अपनी आर्थिक गतिविधियों की योजना बनाने और सामूहिक निर्णय लेने में सुविधा होगी।

ग्राम भानपुरी की महिलाओं के लिए महतारी सदन आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद लेकर आया है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं को यहां अपनी प्रतिभा निखारने और आयमूलक गतिविधियों से जुडऩे के अवसर मिलेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण अधोसंरचना विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके संचालन से महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग बढ़ेगा। शासन की यह पहल ग्राम भानपुरी में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सामुदायिक विकास को नई गति देगी।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...