विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर लिंक उपलब्ध

Posted On:- 2026-10-17




राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर लिंक उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल पर योजना के प्रावधानों के साथ मेरिट सूची भी उपलब्ध है। योजना के लिए पात्र विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के एआरएन नंबर का उपयोग करते हुए संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है। विद्यार्थी पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालयीन संस्था से प्रमाणित करा सकते हैं। इसके साथ महाविद्यालय की फीस रसीद अपलोड करना तथा बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी भरना अनिवार्य होगा। सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरे आवेदन को संबंधित पूर्व शाला में भेजना होगा। आवेदनों का सत्यापन संबंधित विद्यार्थी द्वारा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की गई शाला तथा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, इन दो स्तरों पर किया जाएगा। दोनों स्तरों से सत्यापित आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) भेजा जाएगा। संबंधित शालाओं अथवा शाला समितियों के माध्यम से मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी। योजना अंतर्गत अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्धारित लक्ष्य एवं उपलब्ध बजट की सीमा के अनुसार अंतिम सूची तैयार कर पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...