उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

Posted On:- 2026-10-18




भिलाई (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक बैठक बुलाई है। यह बैठक 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे मोहम्मद सलीम एडवोकेट कार्यालय (फर्स्ट फ्लोर, चौहान प्लाजा, जी.ई. रोड) में आयोजित होगी।

संघ के अध्यक्ष हाजी एम.एच. सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश व बिहार (विशेषकर छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर क्षेत्र) के यात्रियों, वकीलों, व्यापारियों और समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में दुर्ग-गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस को सुबह 8 से 10 बजे के बीच चलाने और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन वाया मऊ-भटनी-सिवान-छपरा रूट से संचालित करने जैसी मांगों पर रणनीति बनाई जाएगी।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...