सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

Posted On:- 2026-10-18




भिलाई (वीएनएस)। इस्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश (13 अक्टूबर) के अनुपालन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने 16 अक्टूबर शुक्रवार को यह मतदाता सूची जारी की है।

मतदाता सूची सोसायटी मुख्यालय (सेक्टर-6, भिलाई नगर), रिसाली, पावर हाउस, नंदिनी और राजहरा शाखाओं के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारिता संस्थाएं (दुर्ग संभाग-दुर्ग), जनपद पंचायत कार्यालय (दुर्ग), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (दुर्ग शाखा, सेक्टर-01, भिलाई) और प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित (भिलाई शाखा-सेक्टर-02, भिलाई) के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

 इस मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 27 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में सोसायटी के मुख्यालय-सहकारी सदन, एवेन्यू-ए, सेक्टर-06, भिलाई नगर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी के पास लिखित रूप में सप्रमाण प्रस्तुत की जा सकती है। सदस्यों से प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी के मुख्यालय में किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम सदस्य और मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...