सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

Posted On:- 2026-10-18




मॉडल टाउन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3 मॉडल टाउन में सड़क पर अवैध रूप से निर्मित टीन शेड को निगम की टीम द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई।

मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़क पर टीन शेड का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध टीन शेड को हटाने की कार्रवाई की। सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर इस प्रकार के अवैध निर्माण से नागरिकों को आवागमन में असुविधा होती है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि एवं सड़कों पर किए जा रहे अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में सड़कों, नालियों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाए। नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक मार्गों, सड़कों एवं अन्य शासकीय स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण न करें। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...