जापान 20 अक्टूबर को लॉन्च करेगा अंतरिक्ष यान

Posted On:- 2026-10-18




टोक्यो (वीएनएस)। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी 20 अक्टूबर 2026 को एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मिशन होगा, जिसका मकसद मंगल ग्रह के 2 छोटे, आलू के आकार के चंद्रमाओं में से एक 'फोबोस' से नमूने लाना है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 5 साल तक चलने वाले इस मिशन से फोबोस और दूसरे साथी चंद्रमा 'डीमोस' के बनने और सौर मंडल में जीवन की उत्पत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी अपने नए मुख्य रॉकेट H-3 के जरिए तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार 20 अक्टूबर को सुबह 1:11 बजे लॉन्च करेगी। मंगल के चंद्रमाओं का अन्वेषण प्रोजेक्ट के मैनेजर यासुहिरो कावाकात्सु ने कहा कि फोबोस से लिए गए नमूने वैज्ञानिकों को उपयोगी डाटा प्रदान करेंगे।

इससे वे मंगल ग्रह के इस चंद्रमा को भविष्य में इंसानों वाले मिशन के लिए एक बेस के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर सकेंगे। जापान इस अंतरराष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व कर रहा है, जिसमें नासा और अन्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से उपकरण और संचार संबंधी सहयोग शामिल है।

1960 के दशक से मंगल ग्रह पर दर्जनों मिशन भेजे गए हैं, लेकिन इसके चंद्रमा आज भी काफी हद तक एक रहस्य बने हुए हैं। फोबोस और डीमोस के नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं में डर और आतंक के प्रतीक पात्रों से लिए गए हैं। ये युद्ध के देवता एरेस के पुत्र हैं।



Related News
thumb

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया को हटाया

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रेस सचिव केटी जकारिया को पद से हटा दिया है। उन्हें बीते हफ्ते ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था।


thumb

रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को टैरिफ से राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत दंडात्मक शुल्क (टैरिफ) लागू कर दिया है।


thumb

अमेरिका के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, तीन मासूम बच्चों और एक टीचर...

अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना में चार लोगों की मौत हो गई।


thumb

स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों और शिक्षिका की मौत, 40 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया। शहर की दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई है।


thumb

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक

यूनिसेफ की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हनान सुलेमान ने भारत में लड़कियों के सशक्तीकरण की स्थिति में हुए सुधार की तारीफ की है