प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे हितग्राही कच्चे मकानों से निकलकर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में निवास कर रहे है। 

डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी हरकराम को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृत राशि मिली। उन्होंने स्वीकृत सहायता राशि से अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कर लिया है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 हरकराम की पत्नी सोनबती ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। इससे परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिलने के साथ ही जीवन स्तर में सुधार आया है। उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सम्मान और सुकून के साथ जीवनयापन कर रहा है। सोनबती ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए सहयोग मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ...

हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए यह ...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अजय कुमार के कारोबार को मिला संबल, सम...

छोटे व्यवसायियों के लिए कारोबार को आगे बढ़ाने में पूंजी की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे दुकानदारों को बि...


thumb

आयुष्मान कार्ड से बच्चे का हुआ नि:शुल्क उपचार, आर्थिक चिंता से मिली...

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बीमारी के समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानम...


thumb

मिशन क्लीन सिटी से नीता रामटेके को मिला रोजगार

स्वच्छ शहर, स्वस्थ समाज और आत्मनिर्भर परिवार की परिकल्पना को साकार करने में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित मिशन क्लीन सिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदीप कुमार कुंभकार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...