राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से व्यवसायियों को अपना काम आगे बढ़ाने और आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। इससे छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने में सक्षम हो रहे हैं।
नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 09 कुंभकार पारा निवासी प्रदीप कुमार कुंभकार होटल संचालित करते हैं। वह अपने होटल व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से होटल व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इससे उन्हें अपने व्यवसाय को व्यवस्थित करने, दैनिक व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने और आजीविका के साधन को बनाए रखने में सहायता मिलती है। प्रदीप कुमार कुंभकार के लिए भी यह ऋण उनके होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में उपयोगी साबित हुआ है। प्रदीप कुमार कुंभकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त किया है।
शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...
शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...
बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...
भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...