कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने मेहतरीन देवांगन को मिला सुरक्षित आशियाना

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना लंबे समय तक अधूरा रह जाता है। ऐसे परिवारों के सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी मेहतरीन देवांगन का पक्के मकान का सपना भी पूरा हुआ है। मेहतरीन देवांगन का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। कच्चे मकान में रहते हुए परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत उन्हें पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत हुई। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का रास्ता आसान किया।

हितग्राही की पुत्री किरण देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले उनकी मां कच्चे मकान में रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनकी मां का पक्का मकान बन गया है तथा अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि पक्की छत और मजबूत दीवारों वाले घर ने उनके जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास बढ़ाया है। अब परिवार को कच्चे मकान में रहने वाली परेशानियों से राहत मिली है। हितग्राही की पुत्री किरण देवांगन ने अपनी माँ मेहतरीन देवांगन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आय...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के ...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...