राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। कृषक रामसिंग उइके ने बताया कि योजना के तहत उन्हें डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में सम्मान निधि की राशि प्राप्त होती है।
इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद एवं बीज खरीदने में करते हैं। उन्होंने बताया कि किसान के लिए उसकी फसल ही परिवार की खुशहाली का आधार होती है। ऐसे में खेती के जरूरी समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। शासन की इस योजना से खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत हो रही है और आर्थिक संबल मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...
अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...