राजनांदगांव (वीएनएस)। अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर राहत प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना राजनांदगांव निवासी रचना बख्शी के लिए भी मुश्किल समय में मददगार साबित हुई।
रचना बख्शी ने बताया कि स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी, तभी उनका सड़क पर दुर्घटना हो गया। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया और हाथ का ऑपरेशन किया। उनका ऑपरेशन सफल रहा और बेहतर उपचार सुविधा प्राप्त हुई। इस पूरे उपचार के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका इलाज पूरी तरह नि:शुल्क हुआ। इससे उपचार में होने वाले खर्च की चिंता से राहत मिली। उन्हें दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थिति में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलने से आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के सहयोग एवं देखभाल की भी सराहना की। रचना बख्शी ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिले नि:शुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...