राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा गोद ग्राम ढोडिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पौष्टिक आहार तथा सुरक्षित एवं संतुलित खाद्य व्यवस्था के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता की शपथ ली।
इस अवसर पर सभी ने सुरक्षित, पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मानव श्रृंखला बनाकर खाद्य सुरक्षा और पोषण के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे, प्रो. डॉ. अभय बिसेन, डॉ. नितिन तुर्रे एवं डॉ. संतोष कुमार साहू सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी और ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...
अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...