राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आया सुखद बदलाव

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास के जीवन में भी मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना खुशियों की सौगात लेकर आई हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जहां परिवार को खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई धुएं से मुक्त हो गई है। इन दोनों योजनाओं ने उनके परिवार की रोजमर्रा की चिंताओं को कम कर जीवन को आसान बनाया है।

निर्मला बाई श्रीवास ने बताया कि उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रतिमाह 42 किलोग्राम चावल प्राप्त होता है। इसके साथ ही निर्धारित दर से शक्कर और नि:शुल्क नमक भी मिल रहा है। इससे परिवार की खाद्यान्न संबंधी जरूरतें पूरी हो रही हैं और घरेलू खर्च में भी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें रसोई गैस कनेक्शन भी मिला है। पहले उन्हें लकड़ी जलाकर चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के बीच खाना बनाना काफी तकलीफदेह होता था। अब गैस चूल्हा मिलने से धुएं से मुक्ति मिली है और भोजन बनाना भी सुविधाजनक हो गया है। निर्मला बाई ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना मजबूरी थी, लेकिन अब गैस चूल्हे पर बिना धुएं के आसानी से खाना बना रही हैं। राशन कार्ड से परिवार के लिए चावल, शक्कर और नमक की सुविधा मिलने से भी बड़ी राहत मिली है। शासन की इन योजनाओं ने उनके जीवन में सुकून और खुशियां बढ़ाई हैं।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के ...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...