उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन कांकेर के संयुक्त सहयोग से 19 अक्टूबर, सोमवार को कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके और वे दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।
शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। जिन दिव्यांगजनों का अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके लिए शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से अस्थायी प्रमाणीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी, इससे पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे इस सहायता शिविर का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ मिनी स्टेडियम परिसर कांकेर में उपस्थित हों।
बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...
सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...
इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...