मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

Posted On:- 2026-10-19




विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का 19 अक्टूबर को कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी के देव दशहरा में शामिल होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें 200 करोड़ 51 लाख के 08 कार्यों का भूमिपूजन और 28 करोड़ 07 लाख के 14 कार्यों को लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री  साय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चारामा विकासखण्ड के ग्राम बासनवाही-टांहकापार मार्ग में महानदी पुल पर 28 करोड़ 06 लाख 90 हजार रूपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल निर्माण, कांकेर विकासखण्ड के ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में दूध नदी पर 06 करोड़ 53 लाख 09 हजार रूपए की लागत के सेतु निर्माण, हाटकर्रा से कोटगांव मार्ग में चिनार नदी पर 05 करोड़ 93 लाख 12 हजार रूपए की लागत से सेतुमय पहुंच मार्ग, कोदाभाट-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी में 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रूपए की लागत के उच्च स्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग, चारामा विकासखण्ड के चारामा-कोरर मार्ग में गिधाली-रेतेडीह-कुर्रूटोला पहुुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रूपए, कांकेर-दुधावा राजमार्ग में सतह समतलीकरण कार्य लागत 03 करोड़ 91 लाख 30 हजार रूपए, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 40 लाख 02 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर एवं कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग में मजबूतीकरण एवं उन्नयनीकरण कार्य लागत 124 करोड़ 33 लाख 55 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मरकाटोला में 01 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत कोदाभाट-झुनियापारा-मोहपुर मार्ग में हटकुल नदी पर 06 करोड़ 81 लाख 11 हजार रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, नरहरपुर विकासखण्ड के बांसपतर-तिरियारपानी मार्ग में टूरी नदी पर 04 करोड़ 49 लाख 73 हजार रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं रिसेवाड़ा-भैंसमुड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 15 लाख 52 हजार रूपए, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मुरडोंगरी में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 81 लाख 17 हजार रूपए, ग्राम बोरगांव में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 78 लाख 32 हजार रूपए, ग्राम कुरूष्टीकुर में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 42 लाख 48 हजार रूपए, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मानिकपुर के सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 77 लाख 57 हजार रूपए, ग्राम कोचवाही में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 93 लाख 29 हजार रूपए, ग्राम मुजालगोंदी में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 40 लाख 35 हजार रूपए, चारामा विकासखण्ड के ग्राम सराधुनवागांव में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 100 लाख 06 हजार रूपए, ग्राम तिरकादंड में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 11 लाख 47 हजार रूपए, ग्राम बासनवाही में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 32 लाख 07 हजार रूपए और ग्राम तांसी में 01 करोड़ 49 लाख 59 हजार रूपए की लागत से निर्मित सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया जाएगा।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा ...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...