कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा कीटनाशक का छिड़काव

Posted On:- 2026-10-19




फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत किसान शिव कुमार कडियाम को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदान किया 4 लाख रुपये के अनुदान से खरीदा गया कृषि ड्रोन

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान  शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि यंत्रीकरण सबमिशन अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत उन्होंने कृषि ड्रोन खरीदा है, जिसके लिए उन्हें 04 लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। नरहरपुर ब्लॉक के बासनवाही ग्राम पंचायत अंतर्गत गोंडवाना भवन, छापरपारा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने हितग्राही  शिव कुमार कडियाम को कृषि ड्रोन प्रदान किया।

कृषि ड्रोन मिलने से  शिव कुमार कडियाम के लिए खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। पहले उन्हें अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगता था, जबकि अब कृषि ड्रोन की मदद से मात्र 10 से 15 मिनट में एक एकड़ खेत में छिड़काव किया जा सकेगा। इससे समय और श्रम की बचत होगी तथा कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। शासन की कृषि यंत्रीकरण संबंधी योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर खेती-किसानी के कार्यों को सरल बनाना और कृषि कार्यों में लगने वाले समय एवं श्रम को कम करना है। किसान  शिव कुमार कडियाम के लिए कृषि ड्रोन की उपलब्धता आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...