कलेक्टर महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-22




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि ऑडिटोरियम में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों एवं अन्य आयोजनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यहां आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भवन की बेहतर स्थिति और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुधार कार्य भी समय पर पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए, ताकि ऑडिटोरियम भवन का उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

महिला आजीविका क्लस्टरों में विभागीय अभिसरण शुरू : सरकारी योजनाओं से...

सरगुजा जिले में लखपति दीदियों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय अभिसरण बैठकों की शुरुआत 22 अक्टूबर से हुई।


thumb

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पांच सं...

23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से लगभग 600 खिलाड़ी, खे...


thumb

कृषि व संबद्ध विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक, खरीफ 2026 के नतीजों ...

राज्य शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक आयोजित की गई।


thumb

मुख्यमंत्री साय के संभावित गढ़फुलझर आगमन को लेकर कलेक्टर लंगेह ने कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 24 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है।


thumb

स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, क्लीनिक सील, एक्सपायर...

मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग, राजस्व प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सरायपाली के झिलमि...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2 नवम्बर को, कलेक्टर लंगेह ने राज्योत्सव की तैय...

छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’’ के थीम पर राज्यो...