मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री माही विज रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' में एक इमोशनल मोमेंट में अपनी बेटी तारा को लेकर काफी भावुक होती दिखीं। इस दौरान उन्होंने बेटी की परवरिश, उसके सुरक्षित भविष्य और अपनी सिंगल मदर की जर्नी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही, माही ने जय भानुशाली से तलाक के दौरान एलिमनी न लेने के अपने फैसले का भी जिक्र किया। शो के दौरान माही विज ने बताया कि उनकी पूरी जिंदगी अपनी बेटी के ईर्द-गिर्द घूमती है और वो खुद अपने दम पर उसके लिए सिक्योर फ्यूचर बनाना चाहती हैं।
माही ने कहा, मैं सिंगल मदर हूं और मैं ही जानती हूं कि मेरा पूरा दिन यहां पर कैसे गुजरता है। जय अक्सर मुझे बाहर जाने और अपनी जिंदगी जीने के लिए कहता रहता है। वो कहता है, 'तुम बाहर जाया करो, तुम कहीं जाती ही नहीं हो। तुम तारा के लिए घर में ही बैठी रहती हो।' मेरी पूरी जिंदगी मेरी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है। माही ने यह भी बताया कि तलाक के दौरान जज ने उनसे 4 बार कहा था कि वो जय भानुशाली से गुजारा भत्ता (एलिमनी) ले लें लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। उनका मानना है कि वह पैसे उनके पति व अभिनेता जय भानुशाली की मेहनत की कमाई है।
उन्होंने कहा, पता है? मैंने एक भी रुपया एलिमनी नहीं लिया लेकिन फिर भी, मैं किसी से भी पैसे नहीं मांगती, जय से भी नहीं। मुझे लगता है कि वो उसकी मेहनत की कमाई है। मैं कोर्ट में खड़ी थी और जज ने मुझसे चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था और मैंने लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि मैंने देखा है कि जय ने कितनी मेहनत से वो पैसे कमाए हैं।
उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि जय ने मुझे कुछ भी लेने के लिए मना किया है, मुझे पता है कि उसका पूरा लॉकर मेरे लिए खुला रहता है लेकिन फिर भी मेरा मन रुपये लेने के लिए नहीं करता है। उसने इतने रुपये कमाने के लिए बहुत मेहनत की है, वो सेट पर 16-16 घंटे खड़े होकर काम करता रहता है। ये उसकी मेहनत की कमाई है।
यह साल 2020 की बात है जब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैंस को मिर्जापुर का खास दूसरा सीजन बतौर तोहफा दिया जिसने देखते ही द...
सुपर 30 के जरिए 30 जरूरतमंद छात्रों की जिंदगी बदलने से लेकर सुपर इनफिनिटी के जरिए लाखों छात्रों तक अपनी पढ़ाई पहुंचाने तक, आनंद कुमार अब यूट्यूब के...
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। घटना के समय टाइगर फुटबॉ...
रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’, ‘पुराने दिन’ और ‘जाने किस मोड़ पे’ से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स अब ...
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।