‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के छह साल पूरे, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर इस मौके का जश्न मनाया

Posted On:- 2026-10-23




मुंबई (वीएनएस)। यह साल 2020 की बात है जब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैंस को मिर्जापुर का खास दूसरा सीजन बतौर तोहफा दिया जिसने देखते ही देखते उनके दिलों पर कब्जा कर लिया। गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड मिर्जापुर सीजन 2 का प्रीमियम अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर 2020 को हुआ था, जिसकी कहानी में पूर्वांचल की ताकत और बदले की आग को खूबसूरती से दिखाया गया था। दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे शानदार कलाकारों को टीम देखी गई, जिन्होंने कहानी को उसी मोड़ से आगे बढ़ाया जहां इसे पहले छोड़ा गया था। इस तरह से इस सीजन ने दर्शकों को राजनीति, अपनों को खोने के दर्द और गद्दी की लड़ाई के इर्दगिर्द बुनी दुनिया से रूबरू कराया। जबरदस्त प्लॉट, शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों को बांधे रखने वाले ड्रामे के साथ इस सीजन ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा बल्कि पॉप कल्चर मास्टरपीस के रूप में अपनी जगह भी मजबूत की। 

इस बड़े मुकाम को चिन्हित करते हुए मेकर्स ने शो के शानदार सफर का जश्न मनाते हुए एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें कभी न भूलाए जाने वाले चेहरों के साथ दुश्मनियों और जबरदस्त टकराव की झलक पेश की गई है, और यही वह चीजें हैं जो इस सीजन को खास बनाती हैं। यादों को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:
"यह भी ठीक है।
सेलिब्रेटिंग #6YearsOfMirzapur2."

https://www.instagram.com/reel/De0s_t-PgfG/?utm_source=ig_web_copy_link&exln=MzRlODBiNWFlZA==&srtk=MzRlODBiNWFlZA== 

‘मिर्जापुर’ को लेकर दीवानगी 6 साल बाद भी कम नहीं बल्कि हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने साबित कर दिया है कि ‘मिर्जापुर’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि लोगों का इमोशन है।



Related News
thumb

सुपर इनफिनिटी के लिए ऋतिक रोशन ने की आनंद कुमार की तारीफ, कहा...

सुपर 30 के जरिए 30 जरूरतमंद छात्रों की जिंदगी बदलने से लेकर सुपर इनफिनिटी के जरिए लाखों छात्रों तक अपनी पढ़ाई पहुंचाने तक, आनंद कुमार अब यूट्यूब के...


thumb

बिग बॉस 20 में इमोशनल नजर आईं माही विज

अभिनेत्री माही विज रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' में एक इमोशनल मोमेंट में अपनी बेटी तारा को लेकर काफी भावुक होती दिखीं।


thumb

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। घटना के समय टाइगर फुटबॉ...


thumb

थिरकने को मजबूर कर देगा ‘ज़ुल्मी’, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गा...

रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’, ‘पुराने दिन’ और ‘जाने किस मोड़ पे’ से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स अब ...


thumb

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में कमाए 210.6...

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।