वन अधिकारों और पेसा कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ज़िला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Posted On:- 2026-10-23




नारायणपुर (वीएनएस)। वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर में एक दिवसीय समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, वन अधिकार दावों के निराकरण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं, पेसा कानून के प्रावधानों तथा वनोपज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति के चार सदस्यीय दल द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दल में समिति के सदस्य गिरीश कुबेर, कृष्णकुमार वैष्णव, डॉ. सुबोध पांडेय तथा सेवानिवृत्त उपवनमंडलाधिकारी जितेन्द्र ठाकुर शामिल रहे। विशेषज्ञों ने वन अधिकार अधिनियम एवं पेसा कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए इनके क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला के दौरान वन अधिकार दावों की प्रक्रिया, उनके निराकरण में आने वाली समस्याओं तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही पेसा कानून के प्रावधानों और वनोपज से संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि मैदानी स्तर पर कानूनों के क्रियान्वयन में स्पष्टता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी नारायणपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नारायणपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर एवं ओरछा, अनुविभागीय अधिकारी वन उत्तर एवं दक्षिण नारायणपुर, तहसीलदार नारायणपुर, ओरछा, कोहकामेटा एवं छोटेडोंगर, वन परिक्षेत्र अधिकारी नारायणपुर, बेनूर, छोटेडोंगर, धौड़ाई, पश्चिम सोनपुर एवं पूर्व सोनपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

डीपीएम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण व स्वच्छता व्यवस्था को...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता को बढ़ावा देने...


thumb

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख ...

छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीस...


thumb

रेशम केंद्र नारायणपुर में मल्बरी ककून उत्पादन से महिला स्व-सहायता स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नारायणपुर जिले में संचालित शासकीय रेशम...


thumb

कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया शहर के विभिन्न स्थ...

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल , नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश ...


thumb

49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा सतर्क, सूरजपुर में शिक्षा का अनूठा प्...

एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवन भर की भावना के साथ जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षणिक नवाचार शब्दबीज को जिला प्रशासन ने एक नई दिशा ...