दुर्ग में 27 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की 195वीं बैठक

Posted On:- 2026-10-24




दुर्ग (वीएनएस)। जिले में वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा के लिए आगामी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की 195वीं बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा की जाएगी।

अग्रणी बैंक प्रबंधक  संजय गर्ग द्वारा जारी निर्देशानुसार, सभी बैंकों के जिला बैंक समन्वयकों की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पिछली बैठकों में कुछ समन्वयकों की गैर-मौजूदगी पर कलेक्टर एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी तथा अनुपस्थित अधिकारियों के नियंत्रक कार्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे।

बैठक के मुख्य बिंदु साख जमा अनुपात और वार्षिक साख योजना की प्रगति। किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण और प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण की समीक्षा। जनधन योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति। पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एनआरएलएम तथा अन्य शासकीय योजनाओं में स्वीकृति एवं लंबित प्रकरणों का निपटारा। क्षतिग्रस्त बैंक भवनों के स्थानांतरण और चुनिंदा बैंक शाखाओं/बीसी पॉइंट से जुड़े प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी बैंक समन्वयकों को 30 सितंबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों एवं पिछली कार्यवाही की रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।



Related News
thumb

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ग्राम चीरचार में कृषकों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद से विषय वस्तु विशेषज्ञ सचिन वर्मा, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खुशवंत सिंह मरकाम एवं स्थान...


thumb

प्राकृतिक आपदा के कारण मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 04 लाख रूपए...

अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के मृत व्यक्त...


thumb

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन...

कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के सर्...


thumb

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जात...

हितग्राही दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता थी। पूर...


thumb

जनगणना 2027: 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

भारत की जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए तै...