‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-10-24




बालोद (वीएनएस)। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ केन्द्र जमीनी स्तर पर बेहद कारगर साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिल रही है। जिले के ग्राम मुल्लेगुड़ा निवासी  दिलीप के लिए यह अत्यंत मददगार साबित हुआ, जहां उन्हें मात्र एक ही दिवस के भीतर उनका जाति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदान कर दिया गया।

एक दिन में प्रक्रिया पूर्ण, दूर हुई लंबे इंतजार की चिंता

हितग्राही  दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता थी। पूर्व में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी तथा बार-बार कार्यालयीन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। लेकिन सेवा सेतु केन्द्र के तहत जब उन्होंने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए, तो संबंधित अमले ने पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए आवेदन का त्वरित सत्यापन किया और रिकॉर्ड समय में मात्र एक दिन के भीतर उनका जाति प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया।

समयबद्ध सेवा से आमजन में बढ़ा विश्वास

एक ही दिन में बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्र मिलने पर दिलीप कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि इस त्वरित पहल से न केवल उनके समय और धन की बचत हुई, बल्कि शासकीय व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। सेवा सेतु के माध्यम से सुशासन की जो परिकल्पना साकार हो रही है, वह ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से मिले त्वरित समाधान और एक दिन में जाति प्रमाण पत्र जारी होने पर दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनता को सुलभ व पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जिससे सुदूर ग्रामीणों को घर के निकट ही त्वरित राहत मिल पा रही है।



Related News
thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...