रायपुर (वीएनएस)। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में गौसेवक चमन डाकलिया ने अपना जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर फलों और सब्जियों से आकर्षक मंगल कलश की आकृति सजाई गई। इसके बाद सजावट में इस्तेमाल किए गए फल और सब्जियां गौमाता को अर्पित की गईं। डाकलिया ने स्वयं अपने हाथों से गायों को भोजन कराया और गौशाला में उनके बीच समय बिताया।
इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने युवा पीढ़ी को जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर सेवा, करुणा और परोपकार के कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय गौसेवा और जीवदया से जोड़ा। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गौशाला में फलों और सब्जियों से तैयार मंगल कलश की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। मनोहर गौशाला परिवार ने चमन डाकलिया की इस पहल की सराहना की। साथ ही उनके सुख, समृद्धि और सेवाभावी जीवन की मंगलकामना की। गौशाला परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में गौसेवा और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देते हैं।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...
भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है
वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।
सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...
गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।