सुकमा (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से दो नए शव वाहन क्रय किए गए हैं, जिनमें एक जिला चिकित्सालय सुकमा तथा दूसरा विकासखंड कोंटा को उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को दोनों नवीन शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से जिले में शव परिवहन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी।
जनहित को प्राथमिकता, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी बेहतर सुविधा नए शव वाहनों की उपलब्धता से जिला चिकित्सालय सुकमा और कोंटा क्षेत्र में शव परिवहन की सुविधा अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को आवश्यकता के समय बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। खनिज न्यास निधि का जनहितकारी उपयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध नवीन शव वाहनों को रवाना करने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.आर. कश्यप तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक गीतू हरित उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दो नए शव वाहनों की उपलब्धता इसी दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आमजन की पहुंच को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गय...
कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मोहगाँव, साजा में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयो...
छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने ...
जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा रबी मौसम में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रह...
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले में ग्रामीण परिवहन सुविधा के विस्तार की दिशा में आज दो नए बस मार्गों पर सेवा शुरू हुई।
जिले के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता और नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है।