महिला सुरक्षा को लेकर सजग प्रशासन, कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-24




सुकमा (वीएनएस)। महिला सुरक्षा, संरक्षण और संवेदनशील मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर जिला प्रशासन सजग है। कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, सुकमा का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में आने वाली महिलाओं को समयबद्ध, संवेदनशील एवं आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर अमित कुमार ने केंद्र की व्यवस्थाओं और प्रकरणों की ली विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आश्रय पंजी, मासिक प्रकरणों तथा केंद्र में प्राप्त होने वाले मामलों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आश्रय में रह रही पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना, सहायता सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना तथा जरूरतमंद महिलाओं को एक ही स्थान पर समुचित सहयोग उपलब्ध कराना रहा। जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

अधिकारियों को बेहतर सेवा एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे, खंड चिकित्सा अधिकारी, केंद्र प्रशासक, महिला संरक्षण अधिकारी सहित सखी वन स्टॉप सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को संकट की स्थिति में आवश्यक सहायता, सुरक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण से केंद्र की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि संकटग्रस्त महिलाओं को त्वरित सहायता के साथ सुरक्षित वातावरण और सम्मानजनक सहयोग मिल सके।



Related News
thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की लहर, 90 वि...

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मोहगाँव, साजा में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयो...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की प्र...

छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने ...


thumb

द्विफसली योजना के अंतर्गत ग्राम नवागांव में कृषकों को किया गया सरसो...

जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा रबी मौसम में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रह...


thumb

वनांचल में कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, मंत्री केदार कश्यप ने दो ...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले में ग्रामीण परिवहन सुविधा के विस्तार की दिशा में आज दो नए बस मार्गों पर सेवा शुरू हुई।


thumb

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में गूंजेगी युवाओं की आवाज, छत्तीसगढ़ ...

जिले के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता और नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है।


thumb

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 को

जिला पंचायत कांकेर की सामान्य सभा की बैठक 28 अक्टूबर, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11...