खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की सघन जांच जारी

Posted On:- 2026-10-24




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सघन जाँच एवं नमूना संकलन अभियान जारी है। अभिहित अधिकारी  उमेश कुमार के मार्गदर्शन में जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में कुल 216 खाद्य नमूने संकलित किए गए, जिनमें 78 विधिक एवं 138 सर्विलेंस नमूने शामिल हैं। प्राप्त प्रयोगशाला जांच रिपोर्टों में 05 नमूने मिथ्याछाप, 02 अवमानक एवं 04 असुरक्षित पाए गए हैं। शेष 13 नमूनों की जांच रिपोर्ट अप्राप्त है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी मामलों में कुल 11 प्रकरण दायर किए गए हैं तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा 16 लाख 90 हजार 100 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

अक्टूबर 2026 में अब तक  खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कुल 26 खाद्य नमूने संकलित किए गए हैं, जिनमें 13 विधिक एवं 13 सर्विलेंस नमूने हैं। इनमें पनीर, दही, मिठाइयाँ, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत लागू नियमों एवं विनियमों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छता, उचित भंडारण, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल के उपयोग तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील है कि खाद्य पदार्थ विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से खरीदें तथा पैकेटबंद उत्पादों पर आवश्यक लेबल विवरणों की जांच करें।



Related News
thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...