रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जशपुर जिले के अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।
योजना के 16वें चरण के तहत आगामी 27 अक्टूबर को जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पंचायतों से 204 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होंगे। इससे पहले विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यात्रा का पूरा खर्च उठा रही छत्तीसगढ़ सरकार
योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...
बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...
।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...
26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...