मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-25





रायपुर(वीएनएस)।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला बस्तर के दरभा विकासखंड के ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा मांझीपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नन्हें बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके समुचित पोषण और विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण मिले, इसके लिए सतत निगरानी और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।



Related News
thumb

सूरजपुर:निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...



thumb

धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपए तक की सहायता राशि

बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...


thumb

वीबी जीरामजी योजना से दीपावली से पूर्व 90 श्रमिकों को मिल रहा काम

।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...


thumb

अम्बिकापुर:26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ...

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...


thumb

'मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना और देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...