भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया

Posted On:- 2026-10-26




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 121 रन से हरा दिया। इसके साथ उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  328/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में जिम्बाब्वे टीम मोडेस्टर मुपाचिकवा (49) की पारी के बाद भी 207 रन पर ढेर हो गई।

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को 19 रन पर 2 झटके लग गए थे। उसके बार सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (61), हरमनप्रीत कौर (126) औ दीप्ति शर्मा (106*) ने दमदार पारियां खेलते हुए स्कोर को 328/6 पहुचा दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम मोडेस्टर मुपाचिकवा और चिपो मुगेरी-तिरिपानो (46) की पारी के बाद भी 48.5 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत से वैष्णवी शर्मा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वैष्णवी ने 10 ओवर में एक मैडन के साथ 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। दीप्ती ने 9 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। सायली सतघरे ने 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर एक, जिंतिमानि कलिता ने 7.5 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट और श्री चरणी ने 8 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

भारत के लिए प्रतीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (61) खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 57 गेंदों में पूरा किया। वह अपनी पारी में 67 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों से 61 रन बनाकर आउट हुईं। वह अब तक 29 मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 28 पारियों में 51.92 की औसत और 84 की स्ट्राइक रेट से 1,350 रन बना चुकी हैं।

मुकाबले में हरनमप्रीत ने शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 101 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने प्रतीका (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन और दीप्ति शर्मा (106*) के साथ 5वें विकेट के लिए भी 153 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। वह अपनी पारी में 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाकर आउट हुईं।

इस शतकीय पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। वह अब भारत के लिए दूसरी सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 7 शतक दर्ज हैं। इस सूची में मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना 14 शतकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। सूची में पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतीका रावल (3-3) संयुक्त चौथे नंबर पर हैं।

भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (106*) खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 83 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने हरमनप्रीत के साथ 5वें विकेट के लिए 153 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। वह पारी में 86 गेंदों में 15 चौकों से 106 रन बनाकर नाबाद रहीं।



Related News
thumb

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।


thumb

भारत ने पहले रोमांचक T20 मैच में न्यूजीलैंड को में 4 विकेट से हराया

यहां खेले गए पहले T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवियों के 225 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने संजू सैमसन के 67 र...


thumb

एशियन पैरा गेम्स: शीतल देवी ने कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम...


thumb

हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता, नमन वेस्टइंडीज सीरीज की खोज...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है। ...


thumb

भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया।