सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला को मिला आय प्रमाण-पत्र

Posted On:- 2026-11-01




बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। 

इसी कड़ी में जिले के ग्राम गंगालूर, तहसील गंगालूर निवासी साहिल हेमला को सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके लिए आवेदक प्रमोद हेमला द्वारा आवेदन क्रमांक 0706012618009611 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने से हितग्राही को राहत मिली। सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया सुगम होने के साथ ही ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत हो रही है। 

विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा डिजिटल जनसेवा को बढ़ावा देते हुए आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल से शासन की सेवाएं ग्रामीणों के लिए अधिक सुलभ हो रही हैं। साथ ही नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध जनसेवा की दिशा में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।



Related News
thumb

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...


thumb

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्...

दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...


thumb

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से मजदूर की मौत

औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।


thumb

अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र दे...

जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...


thumb

पुनर्वास केंद्र में आत्महत्या की घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, जां...

जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...