लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से मजदूर की मौत

Posted On:- 2026-11-01




भिलाई (वीएनएस)। औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जामुल थाना क्षेत्र स्थित PIE C प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में ट्रेलर पर सामान लोडिंग के दौरान अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से 34 वर्षीय मजदूर किशन महतो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार
मिली जानकारी के अनुसार, किशन महतो कंपनी परिसर में ट्रेलर पर सामान लोडिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार टूट गया और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि किशन बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे का सबसे गंभीर पहलू यह है कि घायल मजदूर किशन महतो करीब 20 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। आरोप है कि उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। आखिर कंपनी परिसर में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कहां थी? हादसे के बाद घायल मजदूर को तत्काल उपचार क्यों नहीं मिल पाया? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब जिम्मेदार प्रबंधन को देना होगा।

6-7 साल से कंपनी में कर रहा था काम
मृतक किशन महतो खुर्सीपार के गौतम नगर का निवासी था और पिछले 6-7 वर्षों से कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। एक हादसे ने परिवार के कमाऊ सदस्य को छीन लिया। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जिम्मेदारी तय होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? हाईटेंशन तार टूटने की वजह क्या थी? क्या परिसर में बिजली लाइनों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे? क्या लोडिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? और सबसे बड़ा सवाल—हादसे के बाद घायल मजदूर को समय पर चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं मिली?

यह घटना केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी प्रबंधन की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और पुलिस हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हैं या नहीं।



Related News
thumb

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...


thumb

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्...

दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...


thumb

अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र दे...

जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...


thumb

पुनर्वास केंद्र में आत्महत्या की घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, जां...

जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला ...

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...