अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Posted On:- 2026-11-01




समाज में रूढ़िवादिता को दूर कर अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने का दिया संदेश

बीजापुर (वीएनएस)। जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले 4 नवविवाहित दंपत्तियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने नवदंपतियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और समाज में इस प्रकार के सकारात्मक बदलावों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह सामाजिक एकता को मजबूत करने और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सहायक आयुक्त देवेन्द्र कुमार ने भी नवविवाहित जोड़ों के इस साहसी और प्रगतिशील कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में समानता और समरसता का भाव पैदा हो सके। नव विवाहित जोड़ी जिसमें  विजय झाड़ी एवं सोनल झाड़ी, गोमास विक्रांत एवं लक्ष्मी गोमास, डिगम्बर साहू एवं रिया किष्टैया, बिजेन्द्र चेन्नूर एवं कौशल्या शामिल है।




Related News
thumb

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...


thumb

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्...

दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...


thumb

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से मजदूर की मौत

औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।


thumb

पुनर्वास केंद्र में आत्महत्या की घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, जां...

जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला ...

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...