खनिज विभाग ने 6 माह में प्राप्त किया 38.47 करोड़ का राजस्व

Posted On:- 2026-11-04




अवैध उत्खनन, परिवहन के 110 प्रकरण भी दर्ज

दुर्ग (वीएनएस)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज विभाग ने जिले में विगत 6 माह में 38.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो कि जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल लक्ष्य का 33.45 प्रतिशत राजस्व है। इन छः महीनों में विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 110 प्रकरण भी दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग को जिले से 90 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध विभाग ने 96.63 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था जो कि दिए गए लक्ष्य का 107.37 प्रतिशत था। वहीं जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज महकमा को जिले से 115 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है जो कि गत वर्ष में मिले लक्ष्य की तुलना में 25 करोड़ रुपए अधिक है।

विभिन्न प्रकारणों में जुर्माना के रूप में मिले 58 लाख रुपए-पिछले साल पूरे वित्तीय वर्ष में विभाग ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 188 प्रकरण दर्ज कर जुर्माना के रूप में 66 लाख 88 हजार 555 रुपए की वसूली की थी। जारी वित्तीय वर्ष में 6 माह में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के दर्ज 110 प्रकरणों में 58 लाख 22 हजार 135 रुपए जुर्माना के रूप में प्राप्त कर चुके हैं। इनमें अवैध उत्खनन के 18 प्रकरणों में 1618368 एवं अवैध परिवहन के 92 प्रकरणों से 3893907 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए हैं। इसके बावजूद विभाग को इस साल बढ़े हुए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।



Related News
thumb

मतदाता सूची पुनरीक्षण में भिलाई निगम को प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य...


thumb

सुपेला फ्लाइओवर में पलटा तार से लदा ट्रक, लग गया जाम

नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक पलट गया।


thumb

रिटेंशनधारियों को 1 दिसम्बर 2025 से किराये में मिलेगी रियायत

बीएसपी के रिटेंशनधारियों को 1 दिसंबर 2025 से ही किराये में रियायत मिलेगी। उन्हें उसी तारीख से 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की दर से किराया लगेगा


thumb

BSP के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला: 10 याचिकाएं खारिज; 69 करोड़ की व...

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की जमीन पर कब्जे और बकाया राशि की वसूली से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संयंत्र के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उस...


thumb

दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच चलेगी दीपावली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने...