भिलाई (वीएनएस)। नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक पलट गया। चालक को नींद की झपकी आई और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया। हादसे के दौरान ट्रक का टायर भी फट गया। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रक की चपेट में कोई छोटा वाहन या राहगीर नहीं आया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।
ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का बंडल लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। सुपेला फ्लाइओवर से उतरते समय चालक को झपकी आ गई। उसने वाहन को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
फ्लाइओवर पर लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
हादसे के बाद फ्लाइओवर पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत कर एक तरफ का रास्ता खुलवाया, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सके।
चालक ने पुलिस को बताई झपकी आने की बात
पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई थी। उसने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुका था।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी यही चर्चा रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या छोटा वाहन नहीं आया, यह बड़ी राहत की बात है। व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह का हादसा कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकता था।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य...
वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज विभाग ने जिले में विगत 6 माह में 38.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो कि जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल लक्ष्य...
बीएसपी के रिटेंशनधारियों को 1 दिसंबर 2025 से ही किराये में रियायत मिलेगी। उन्हें उसी तारीख से 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की दर से किराया लगेगा
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की जमीन पर कब्जे और बकाया राशि की वसूली से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संयंत्र के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उस...
दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने...