मतदाता सूची पुनरीक्षण में भिलाई निगम को प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण

Posted On:- 2026-11-04




राजनीतिक पार्टियों को कराया गया अवलोकन

भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य सुधारों के लिए नागरिकों से दावा-आपत्ति प्राप्त हुआ है। निगम सभागार में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, खेमलाल वर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड दावा-आपत्ति, परिशिष्ट 15 एवं किये जा रहे सुधार के संबंध में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चर्चा की गई।

निगम क्षेत्र के सभी पांच जोनों में अब तक कुल 13933 मतदाताओं का सुधार हेतु परिशिष्ट 15 प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी 5 जोनों के जोन आयुक्त सह सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं बी एल ओ द्वारा परीक्षण कर सुधार किया गया है। इनमें जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर अंतर्गत 4,487, जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर अंतर्गत 4,117, जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत 2,085, जोन क्रमांक-4 शिवाजी नगर अंतर्गत 2,595 तथा जोन क्रमांक-5 अंतर्गत 649 मतदाताओं का प्रविष्टि में सुधार किया गया है। सुधार संबंधी जानकारी का अवलोकन राजनीतिक दलों को कराया गया है। 

राजनीतिक दलों द्वारा संतुष्टि प्रदान किया गया है, कुछ बकाया आपत्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। जिनका सुधार जल्द 3 दिवस के अन्दर किया जाना है। प्राप्त सभी दावा-आपत्ति के लिए परिशिष्ट 15 प्राप्त हुये हैं। प्राप्त प्रपत्रों का संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से सूची में आवश्यक सुधार एवं अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ किया गया है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन किया जा सके। 3 नवंबर को प्राप्त एवं बकाया प्राप्त दावा आपत्तियों का सुधार 6 नवंबर तक किया जाएगा।



Related News
thumb

सुपेला फ्लाइओवर में पलटा तार से लदा ट्रक, लग गया जाम

नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक पलट गया।


thumb

खनिज विभाग ने 6 माह में प्राप्त किया 38.47 करोड़ का राजस्व

वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज विभाग ने जिले में विगत 6 माह में 38.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो कि जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल लक्ष्य...


thumb

रिटेंशनधारियों को 1 दिसम्बर 2025 से किराये में मिलेगी रियायत

बीएसपी के रिटेंशनधारियों को 1 दिसंबर 2025 से ही किराये में रियायत मिलेगी। उन्हें उसी तारीख से 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की दर से किराया लगेगा


thumb

BSP के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला: 10 याचिकाएं खारिज; 69 करोड़ की व...

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की जमीन पर कब्जे और बकाया राशि की वसूली से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संयंत्र के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उस...


thumb

दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच चलेगी दीपावली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने...