अखिलेश राममंदिर दर्शन करने को मजबूर हैं या.....

Posted On:- 2026-11-07




सुनील दास


यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी नेता के माध्यम से घोषणा करानी पड़ रही है कि सपा प्रमुख अयोध्या के राममंदिर भगवान राम के दर्शन के लिए दिसंबर में जाएंगे।बदलते वक्त के साथ सफलता के लिए राजनीति भी बदलनी पड़ती है और इस बात का एहसास अब अखिलेश यादव को भी हो रहा है।यही वजह है कि अभी तक वायएम के भरोसे राजनीतिक सफलता में यकीन रखने वाले अखिलेश को बार बार अपनी राजनीति में बदलाव करना पड़ रहा है।अखिलेश ने २०२७ के चुनाव में सफलता के एमवाय की जगह पीडीए की राजनीति पर जोर दिया। यह उनका पहला बदलाव था,पिछले दो चुनावों में हार से अखिलेश यादव का भरोसा एमवाय से कम हुआ तो उन्होंने पीडीेए यानी दो जगह की तीन वर्ग को राजनीतिक सफलता के लिए जरूरी माना यानी पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्य यानी मुसलमान।चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं अखिलेश यादव को लग रहा है कि पीडीए से भी चुनाव में जीत की निश्चित तौर पर नहीं मिलने वाली है।यही वजह है वह अब जीत के लिए हिंदुओं व सनातनियों का साथ भी जरूरी मान रहे हैं।
यही वजह है कि पीडीए के साथ ही अखिलेश यादव ने पिछले कुछ महीनों में सपा की राजनीति में बदलाव किया है।वह कई मंदिरों के दर्शन करने को गए हैं, भागवत आदि धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे है,बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा,भगवान हनुमान की फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।इटावा में वह केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं,सपा प्रमुख ने हाल ही में बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र की जनता के लिए निशुल्क धार्मिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।जिसके तहत यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा के साथ नाश्ते की सुविधा दी जा रही है।यही नहीं अखिलेश यादव ने रामचरितमानस को सांस्कृतिक संविधान तक बताया है,अखिलेश यादव ने खुद को भगवान राम व कृष्ण की परंपरा से जोड़ने वाले पाेस्टर भी लगवाए थे। समाजवादी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर भी खूब चर्चित हुआ था जिसमें समाजवादी ही सनातनी है लिखा हुआ था। राम मंदिर में दर्शन करने नहीं जाने पर अखिलेश यादव को सनातनी नही है कहकर आलोचना की गई थी तब अखिलेश यादव ने कहा था वह राममंदिर बाद में जाएंगे। अब खुद को हार्ड हिंदुत्व वाले योगी आदित्य नाथ के जीत के लिए खड़े होने के लिए अखिलेश यादव को लग रहा है कि उनका भी सनातनी होना जरूरी हो गया है। यही वजह है कि पिछले कई महीनों से जब भी मौका मिलता है वह खुद को सनातनी बताने की कोशिश करते हैं।कई बार उनकी कोशिश से लगता है कि वह खुद को योगी से बड़ा सनातनी बताना चाहते है।
हाल ही में अखिलेश यादव को तब खुद को सनातनी बताने का बड़ा मौका मिला जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम में राम और कृष्ण की तुलना कर दी और इससे ब्रज क्षेत्र के संत व यादव समाज ने नाराजगी जताई तो धीरेंद्र शास्त्री ने तो जल्द ही माफी मांग ली लेकिन अखिलेश यादव को लगा कि यह मौका खुद को कट्टर सनातनी बताने का है और उन्होंने राजनीति के क्षेत्र से सबसे कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मानवीय भूलों के लिए तो क्षमा की जा सकती है लेकिन ईश निंदा के लिए कभी क्षमा नहीं किया जा सकता।ऐेसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए,सार्वजनिक जीवन में हर सच्चे सनातनी को धीरेंद्र शास्त्री का बहिष्कार करना चाहिए। यही नहीं यह भी सपा की तरफ से कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री का कोई कार्यक्रम यूपी में नहीं होना चाहिए,उनको यूपी में घुसने नहीं देना चाहिए।
वह खुद को बड़ा सनातनी बताने के चक्कर में यह भूल गए कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की देश के हर राज्य में लाखों अनुयायी है।वह विरोध करेंगे तो उनके समर्थक भी तो कुछ करेंगे। अब यूपी के प्रतापगढ़ के राजा भैया अपने क्षेत्र में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का आयोजन कर रहे हैं और इसके अलावा भी यूपी में कई जगह दिसंबर तक धीरेंद्र शास्त्री के कई कार्यक्रम होने है। यदि सपा के विरोध के बाद भी धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का सफल आयोजन हो जाएगा तो अखिलेश यादव के सनातनी होने पर सवालिया निशान लग जाएगा क्योंकि अखिलेश तो तब ही बड़े सनातनी माने जाएंगे उनके साथ यूपी की जनता भी धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करे। राजा भैया ने ऐलान कर दिया है कि कोई माई का लाल धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रोक नहीं सकता।ऐसे में अखिलेश यादव का धीरेंद्र शास्त्री को रोक पाना को संभव नहीं लगता है।
यही वजह है कि दिसंबर में अपनी धीरेंद्र शास्त्री को न रोक पाने की असफलता को छिपाने के लिए और खुद का कृष्ण भक्त के साथ रामभक्त बताने के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेता से यह घोषणा करवा दी है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री का यह वहां पहला दौरा होगा। वे हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही, वे राम मंदिर में भी आशीर्वाद लेंगे।अखिलेश को 22 जनवरी 2024 को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था। उस समय अखिलेश ने कहा था कि वे बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख इस साल 8 अक्टूबर को भागवत कथा में शामिल होने अयोध्या गए थे, लेकिन वे राम मंदिर नहीं गए, जिस पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जताई थी। उनको गैरसनातनी बताया था।



Related News
thumb

बड़ा काम किया इसलिए बड़ा सम्मान किया पीएम मोदी ने

बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...


thumb

कांग्रेस के शासन व राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...


thumb

कांग्रेस कहती रही,पीएम मोदी ने करके दिखाया

आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी ...


thumb

बेहतर से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...


thumb

साबित कुछ कर नहीं पाते,नए नए आरोप लगाते हैं

ऐसे नेता जो साबित कुछ नहीं कर पाते हैं और नए नए आरोप लगाते रहते हैं,वह कभी सफल नेता नहीं माने जाते हैं क्योंकि ऐसे नेता को कोई गंभीरता से नहीं लेता...