कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता है सोनिया गांधी को यह किताब लिखने की जरूरत क्यों महसूस हुई वह भी जब २०१४ के बाद से मोदी युग शुरू हुआ और इस युग के १२ साल बीतने के बाद भी कांग्रेस के सत्ता में लौटने की निकट भविष्य में कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती है।इसकी दो प्रमुख वजहें यह हो सकती हैं कि एक तो पांच से चौदह तक के शासन कांग्रेस शासन को अच्छा बताना और दूसरे राहुल गांधी को हर तरह से सही बताना।मनमोहन सिंह के शासन को सही बताना सोनिया गांधी के लिए जितना जरूरी था उससे ज्यादा जरूरी हर तरह के असफल राहुल गांधी को सही बताना जरूरी था यानी राहुल गांधी भले चुनाव नहीं जिता पाए लेकिन वह सही थे।उन्होंने प्रयास बहुत किया,निरंतर प्रयास किया, लेकिन वह कांग्रेस के सफल नेताओं में अपना शुमार नहीं करा सके, एक लोकसभा चुनाव भी जीते होते तो वह अन्य कांग्रेस नेताओं की पंक्ति में उनको शामिल किया जा सकता था। सोनिया गांधी इस किताब के जरिए राहुल गांधी को आश्वस्त करती हैं कि जिस तरह मैं तुमको असफल नहीं मानती उस तरह और भी बहुत लोग हैं जो तुमको असफल नहीं मानते हैं।
किताबें तो गांधी परिवार व गांधी परिवार के प्रधानमंत्रियों के शासनकाल पर बहुत सारी किताबें लिखी गई हैं। सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर बहुत सारी लिखी जा चुकी हैं और आगे लिखी भी जाएंगी लेकिन गांधी परिवार से किसी ने आज तक कोई किताब नहीं लिखी थी क्योंकि उनको जरूरत महसूस नहीं हुई थी,साेनिया गांधी को जरूरत इसलिए महसूस हुई कि कोई आने वाला समय भाजपा का है और भाजपा के समय भारत के विकास की तमाम बातें ही लिखी,पढ़ी व कही जाएंगी।ऐसे में सोनिया गांधी की किताबों से भाजपा के शासन के बुरे पक्ष को बताना जरूरी था और यह चूंकि सोनिया गांधी ने लिखा है इसलिए आने वाले समय में भाजपा व मोदी विरोधी लोग साेनिया गांधी की बातों को दुहराकर बताते रहेंगे कि भाजपा के शासन की बुराइयां क्या थीं।पीएम मोदी कहते हैं कि कांग्रेस की आलोचना उनके शासन काल के माथे पर काला टीका है तो सोनिया गांधी की कि बात के बारे में भी यही कहा जा सकता है कि वह मोदी के समय के भाल पर नजर न लगने का
काला टीका है।
किताब मार्केट में आने के पहले उनके बयानों से साफ है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ कहा जिससे उसकी खूब चर्चा हो और ज्यादा से ज्यादा लोग किताब पढ़ने के लिए खरीदें। जैसे बाबरी मस्जिद के बार में उनका यह कहना कि जब उन्होंने टीवी पर बाबरी मस्जिद तो ढहते देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। यह उनके मुसलमानों को खुश करने वाला दूसरा बयान है इससे पहले उन्होंने इशरत के मारे जाने पर यही वाक्य कहा था और उसकी आज तक चर्चा होती है।यूपी में चुनाव होने हैं और कांग्रेस को यूपी में मुसलमानों के वोट मिलने पर ही वह मजबूत हो सकती है, इसलिए राहुल गांधी व कांग्रेस की सफलता के लिए यह बयान जानबूझकर दिया गया है।उनके झूठ के पोल भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने यह कह खोल दी है कि सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि किस चैनल पर उन्होंने बाबरी मस्जिद के ढांचे तो गिरते हुए देखा था।
इसी तरह आपातकाल कांग्रेस के इतिहास का काला धब्बा है।यह अमिट काला धब्बा है,वैसे तो माना जाता है इसके लिए इंदिरा गांधी ने माफी भी मांगी थी।इसके बाद तो इसका जिक्र सोनिया गांधी को नहीं करना था लेकिन उन्होंने किया है तो इसलिए कि वह देश के सामने साफ कर देना चाहती थी कि कांग्रेस के इतिहास की इस गलती के लिए उनका परिवार यानी राजीव गांधी,सोनिया गांधी व राहुल गांधी जरा भी जिम्मेदार नहीं था, इसके लिए जिम्मेदार बताना जरूरी था इसलिए संजय गांधी व तत्कालीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बताया गया है।इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी ने एक तरह से आपातकाल के दाग को हल्का करने का प्रयास किया है लेकिन भाजपा जब तक सत्ता में है वह हर साल इस दाग को गहरा करने का प्रयास करती रहेगी।क्योंकि यह तो कांग्रेस की तानाशाही का ऐतिहासिक प्रमाण है,
राहुल गांधी को सही बताने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में मोदी सरकार के कामकाज और नीतियों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत का स्थान काफी नीचे खिसक गया है और भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को ‘‘व्यवस्थित ढंग से कमजोर’’ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीछे काम कर रही वैचारिक ताकतें उस व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसने करीब 80 वर्षों से विभिन्न भाषाओं, मान्यताओं और परंपराओं वाले विविधतापूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधे रखा है।टेलीविजन के एंकर और निजी चैनल कभी काफी हद तक विश्वसनीय और स्वतंत्र हुआ करते थे तथा दर्शकों को अलग-अलग विचारों से परिचित कराते थे।आज वे सरकार के प्रचार तंत्र बनकर रह गए हैं।’’उन्होंने कहा कि कई असहमति जताने वालों को झूठे आरोपों में बिना जमानत या मुकदमे के जेल में डाल दिया गया है। भाजपा के शासन में सार्वजनिक प्रदर्शनों की गुंजाइश काफी सीमित कर दी गई है।
बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...
यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...
आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी ...
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...
ऐसे नेता जो साबित कुछ नहीं कर पाते हैं और नए नए आरोप लगाते रहते हैं,वह कभी सफल नेता नहीं माने जाते हैं क्योंकि ऐसे नेता को कोई गंभीरता से नहीं लेता...