खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन

Posted On:- 2026-11-07





रायपुर(वीएनएस)।बालोद जिले में खनिज संसाधनों से संबंधित जानकारी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट 2026 का प्रारूप आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा इस रिपोर्ट पर आम नागरिकों, संबंधित पक्षों एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
खनिज संसाधनों से संबंधित जानकारी का किया गया है संकलन
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में स्वीकृत एवं संचालित खनन पट्टों तथा विभिन्न विभागों से प्राप्त संबंधित जानकारियों के आधार पर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट-2026 तैयार की गई है। यह रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, सोनाखान भवन, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा तैयार की गई है। रिपोर्ट की दो अलग-अलग प्रारूप प्रतियां तैयार कराई गई हैं।
21 दिनों तक वेबसाइट पर देख सकेंगे रिपोर्ट’
जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट-2026 को जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में 21 दिनों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। इस दौरान आम नागरिक रिपोर्ट का अवलोकन कर उसमें दर्ज जानकारी के संबंध में अपने दावे, आपत्तियां एवं आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
26 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति
इच्छुक व्यक्ति अपने लिखित आवेदन एवं सुझाव कार्यालयीन समय में 26 नवंबर 2026 तक जिला कार्यालय, खनिज शाखा, बालोद में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जनभागीदारी और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल का उद्देश्य जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में शामिल जानकारी के संबंध में आम नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना तथा प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के माध्यम से रिपोर्ट की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है। जिला प्रशासन ने इच्छुक नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट का अवलोकन कर अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश पर...

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...


thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...