जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

Posted On:- 2026-11-07





रायपुर(वीएनएस)।बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 03 नियोजकों द्वारा 220 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल  erojgar.cg.gov.in  पर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य होगा। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष नंबर 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश पर...

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...



thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...