जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

Posted On:- 2026-11-07




x
रायपुर(वीएनएस)।पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।
वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड की सुविधा
प्राचार्य पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली ने बताया कि चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा पोर्टल लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs  पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही समस्या के लिए हेल्प डेस्क नंबर जारी
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दौरान यदि परीक्षार्थियों अथवा उनके पालकों को किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या असुविधा का सामना करना पड़ता है, तो वे सीधे प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सहायता एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 9907175081 भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...



thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...