एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल के लिए खुशियों और सम्मान का संदेश लेकर आई है।
मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत शुभकामना पत्र प्राप्त होने पर दीपक पाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। कुछ समय पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी शिकायत का निराकरण करते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्या के समाधान का उल्लेख करते हुए व्यक्तिगत रूप से पाती भेजे जाने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल ने दीपक पाल को यह एहसास कराया कि शासन न केवल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि उनके सुख-दुख और जीवन की परिस्थितियों के प्रति भी संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने पाती में किया दीपक पाल की समस्या के समाधान का विशेष उल्लेख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पाती में दीपक पाल को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके और परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशल-मंगल की कामना की। मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का निराकरण होने और ट्राइसाइकिल मिलने की जानकारी पाकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अपनी जरूरत शासन तक पहुंचाने के लिए दीपक पाल ने हेल्पलाइन पर भरोसा किया और उनकी बात सुनी जाकर समस्या का समाधान हुआ, यह उनके लिए संतोष की बात है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पंच और सरपंच के रूप में कार्य करने के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को करीब से समझा है। इसलिए उनके लिए प्रत्येक आवेदन के पीछे उस व्यक्ति की परिस्थिति और उसकी अपेक्षा का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री के इन आत्मीय शब्दों ने पत्र को दीपक पाल के लिए और भी विशेष बना दिया।
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री की पाती ने बढ़ाई खुशी
नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दीपक पाल दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। दैनिक जरूरतों और आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई थी।
ट्राइसाइकिल मिलने से दीपक पाल को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिली। वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेजी गई विष्णु की पाती उनके लिए एक और सुखद अनुभव बन गई है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्या और उसके समाधान को विशेष रूप से याद करते हुए पत्र भेजना उनके लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है।
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में हर नागरिक का सुख और सम्मान शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पाती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संकल्प में दीपक पाल और उनके परिवार का सुख एवं सम्मान भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने दीपक पाल के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके परिवार के सभी सदस्यों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री की पाती पाकर दीपक पाल ने जताया आभार
मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना पत्र प्राप्त होने पर दीपक पाल ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ और उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हुई, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानियां कम हुई हैं। अब मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजकर उनकी समस्या के समाधान का उल्लेख करना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है।
दीपक पाल की यह कहानी शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी पहल का उदाहरण प्रस्तुत करती है। पहले सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ और अब मुख्यमंत्री की श्विष्णु की पातीश् ने उनके जीवन में खुशी का एक और अवसर जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री की यह पहल दर्शाती है कि जनकल्याण का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का भाव मजबूत करना भी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...