’कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ लिखकर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उन्हें एवं उनके परिवार के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री की इस पहल से परिवार की दो पीढ़ियों की महिलाओं को आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का संदेश मिला है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बहुरा कौशिक एवं सविता कौशिक और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के महत्व को रेखांकित किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता राशि महिलाओं के लिए घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए भी सहयोग मिल रहा है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मासिक सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिलना परिवार के लिए संतोष का विषय है। बैंक खाते में नियमित राशि उपलब्ध होने से महिलाएं जरूरत के समय आर्थिक रूप से अधिक आश्वस्त महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाती हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि माताएं-बहनें अपने सपनों को लेकर निश्चिंत रहें और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में महिलाओं की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण स्थान है।
‘विष्णु की पाती’ पाकर बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक बेहद उत्साहित और भावुक हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्वयं पत्र लिखकर उनका कुशलक्षेम जानना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। इससे उन्हें लगा कि सरकार उनकी खुशियों और जरूरतों का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किश्त दीपावली से पहले उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी है। इससे त्योहार की तैयारियों और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी तथा वे दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मना सकेंगी। दोनों ने योजना की राशि समय पर मिलने और ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...