जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

Posted On:- 2026-11-11




तीन नियोजकों द्वारा 220 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर की जाएगी भर्ती

बालोद (वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 03 नियोजकों द्वारा 220 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल   पर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य होगा। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष नंबर 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पुष्पा महंत को मिली बड़ी राहत

पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...


thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना ह...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...


thumb

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...


thumb

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 145 गर्भवती महिलाओं की ...

अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...


thumb

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...