मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना हो रहा साकार

Posted On:- 2026-11-11




रायगढ़ से 23 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रायगढ़ (वीएनएस)। शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ दर्शन करने का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के 23 तीर्थयात्रियों का जत्था अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और बाघा बॉर्डर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सुबह 7 बजे बस के माध्यम से सभी यात्रियों को उसलापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे आगे की यात्रा पूरी करेंगे। इस दौरान यात्रियों में तीर्थ दर्शन को लेकर खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। सभी श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधवा, परित्यक्त महिलाओं एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण जिन तीर्थस्थलों की यात्रा करना संभव नहीं हो पाता था, वहां अब शासन की सहायता से दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह योजना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव साबित हो रही है। तीर्थयात्रियों को उपसंचालक समाज कल्याण  शिवशंकर पाण्डेय एवं विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में रवाना किया गया।




Related News
thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पुष्पा महंत को मिली बड़ी राहत

पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...


thumb

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...


thumb

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 145 गर्भवती महिलाओं की ...

अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...


thumb

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...