पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पुष्पा महंत को मिली बड़ी राहत

Posted On:- 2026-11-11




मोबाइल पर ही देख रहीं बिजली उत्पादन और खपत का हिसाब

रायगढ़ (वीएनएस)। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बिजली खर्च में राहत और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का प्रभावी माध्यम बन रही है। रायगढ़ के चक्रधर नगर निवासी पुष्पा महंत ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर में 3.5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। इसका सीधा फायदा उनके बिजली बिल पर देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में उनका बिजली बिल लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। इससे घरेलू बजट को राहत मिलने के साथ सौर ऊर्जा के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ा है।

पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कमी आई है। अब बिजली बिल लगभग आधा रह गया है। इस बचत से उत्साहित होकर वे आने वाले समय में 3 किलोवाट क्षमता का एक और सोलर प्लांट लगाने की योजना बना रही हैं। सोलर सिस्टम की एक और खासियत यह है कि इसकी निगरानी मोबाइल फोन के माध्यम से की जा सकती है। पुष्पा महंत ने बताया कि मोबाइल पर ही सुबह से शाम तक उत्पादित बिजली यूनिट और घर में हुई कुल बिजली खपत की जानकारी मिल जाती है। इससे बिजली उत्पादन और उपयोग का हिसाब रखना आसान हो गया है।

योजना से मिले लाभ से खुश होकर पुष्पा महंत ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों को बिजली खर्च में राहत देने और सौर ऊर्जा अपनाने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल में बचत करने की अपील की।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना ह...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...


thumb

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...


thumb

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 145 गर्भवती महिलाओं की ...

अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...


thumb

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...