तेंदुए की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, परिजनों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Posted On:- 2026-11-11




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धराशिव बीट क्रमांक 446 में नर तेंदुए की संदिग्ध मौत के मामले में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गोंदली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वहीं, इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने वन विभाग की जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

परिजनों का दावा- बरामद सामान आरोपियों का नहीं
गिरफ्तार आरोपियों के बेटे काशीराम ने आरोप लगाया कि वन विभाग का डॉग स्क्वायड उनके खेत तक पहुंचा था, जहां से कुछ सामान बरामद होने की बात कही गई। हालांकि, काशीराम का दावा है कि बरामद सामान उनके पिता और चाचा का नहीं है।

उसका कहना है कि तेंदुए की मौत से उसके पिता और चाचा का कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद कुछ तथ्यों और बरामद सामान को साक्ष्य मानते हुए वन विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। काशीराम ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता को पूछताछ के नाम पर बुलाया गया था।

उच्चस्तरीय जांच की मांग
गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने वन विभाग की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और किसी निर्दोष को गलत तरीके से न फंसाया जाए।

फिलहाल इस मामले में वन विभाग की कार्रवाई और परिजनों के आरोप आमने-सामने हैं। अब जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों से ही स्पष्ट होगा कि तेंदुए की मौत के मामले में वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है।



Related News
thumb

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं


thumb

राज्यपाल ने बिरसा मुंडा जयंती पर किया नमन

राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है


thumb

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरें ...

लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक ...


thumb

शहीदों के परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को रायगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह म...


thumb

विराधना से होता है अशुभ कर्मों का बंध : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत ज्ञान पंचमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।


thumb

आधुनिक मशीनों से तेज हुआ पटरियों का रखरखाव, 7 माह में 4,732 किमी ट्...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल पटरियों के रखरखाव और संरक्षित रेल परिचालन को मजबूत करने के लिए 92 आधुनिक ट्रैक मशीनों की मदद ली जा रही है।